अदालतों में 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी

लुधियाना|गर्मियों की छुट्टियों के चलते 1 जून से 30 जून तक सेशन कोर्ट व निचली अदालतें बंद रहेंगी। अदालतों में सिविल मामलों की रेगुलर सुनवाई नहीं होगी, जबकि 13 जून तक अदालतों में फौजदारी काम जारी रहेगा। जिला बार संघ के प्रधान विपिन सग्गर और सेक्रेटरी हिमांशु वालिया ने बताया कि 1 जून से 30 जून तक दीवानी मामलों की नियमित सुनवाई नहीं होगी, जबकि 1 जून से 13 जून तक अदालतों में फौजदारी मामलों की नियमित सुनवाई होती रहेगी। 16 जून से 30 जून तक फौजदारी मामलों की भी सुनवाई नहीं होगी व अदालतें छुट्टियों के चलते पूर्ण तौर पर बंद रहेंगी। वहीं छुट्टियों के दौरान आने वाले जरूरी मामलों, जमानतों व स्टे आदि की सुनवाई के लिए जिला एवं सैशन जज सुश्री हरप्रीत कौर रंधावा द्वारा न्यायाधीशों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *