लुधियाना| ललतों कलां स्थित साईं द्वारका माई धाम में मंदिर कमेटी द्वारा हर महीने की तरह इस बार भी जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया गया। सेवा भाव के तहत मंदिर में रोजाना शाम को लंगर लगाया जाता है। मंदिर प्रबंधन ने कहा कि साईं सेवा के इस कार्य को और अधिक व्यापक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।


