पौधरोपण और लाइव सिंगिंग से पर्यावरण दिवस मनाया

लुधियाना| विश्व पर्यावरण दिवस पर ईडब्ल्यूएस कॉलोनी पार्क, ताजपुर रोड में पौधरोपण और लाइव सिंगिंग का आयोजन करवाया। नेचर फ्रेंड्स टीम ने पौधे लगाए। सरगम आर्ट प्रमोशन ने लाइव सिंगिंग कार्यक्रम किया। पार्षद कमल अरोड़ा और डॉक्टर पुनीत गुप्ता ने कहा कि नेचर फ्रेंड्स टीम का पौधरोपण का काम सराहनीय है। आज जल और वातावरण को बचाने की जरूरत है। नेचर फ्रेंड्स न सिर्फ पौधे लगाती है, बल्कि स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उनकी देखभाल भी करती है। सरगम आर्ट प्रमोशन की लाइव सिंगिंग ने लोगों का मन मोह लिया। जेजे एस एनजीओ ने पक्षियों के घोंसले और पानी के लिए कसोरे बांटे। इस मौके पर अमित पॉल, हरीश पलटा, राहुल गौतम, जतिन अबरोल, सिस्टर लारेंस, अमरजीत लक्की, नीरज, कपिल कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *