लुधियाना| शिमलापुरी स्थित चिमनी रोड पर सिद्धपीठ श्री महाकाली शक्तिस्थल में साप्ताहिक माता की चौकी का आयोजन किया। यह चौकी पूज्य गुरुदेव रूद्र तारा महाराज की अगुवाई में आयोजित की गई। यहां दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें यहां आकर मानसिक शांति मिलती है। मां के सुंदर भजन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।


