भक्तों ने नाम सुमिरन से जीवन सफल बनाने का संकल्प लिया

लुधियाना| मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा रविवार को श्री राज हंस मंदिर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। सत्संग की शुरुआत महात्मा विनय बाईं जी के भावपूर्ण भजन-कीर्तन से हुई, जिन्होंने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद महात्मा ईशा बाईं जी ने गुरु महाराज जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शांति केवल आत्मचिंतन और नाम सुमिरन से ही संभव है। महात्माओं ने श्रद्धालुओं से श्री गुरु महाराज जी द्वारा दिखाए सच्चे मार्ग पर चलने और नाम रूपी खजाने को जीवन में उतारने की अपील की। सत्संग के अंत में सभी ने एक साथ नाम जप कर जीवन को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरित किया गया। समिति ऐसे सत्संग नियमित रूप से करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *