रोहतक के गांव रिटोली में रविवार सुबह करीब 7 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गैंगस्टर सनी उर्फ रिटोलिया के चाचा अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने करीब 15 राउंड गोलियां चलाईं। आरोपी तब तक गोलियां मारते रहे जब तक अनिल की मौत नहीं हो गई। अनिल को 8 गोली लगी हैं। अनिल बजरंग हत्याकांड में 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) का आरोपी था और कुछ माह पहले ही जमानत पर आया था। पुलिस वारदात के पीछे 1.50 लाख के इनामी बदमाश हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग का हाथ मान रही है। अनिल घर से खेतों की ओर जा रहा था। आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए फरार गए। शिवाजी कॉलोनी पुलिस के साथ एफएसएल टीम प्रभारी डॉ. सरोज दहिया ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मौके से करीब 8 खाली कारतूस बरामद किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि रोहतक, झज्जर और दिल्ली पुलिस के लिए हिमांशु उर्फ भाऊ व सनी उर्फ रिटोलिया गैंग सिर दर्द बने हुए हैं। राज्य में बुजुर्गों के शोल्डर टूटने, जगह से खिसकने का ऑपरेशन नहीं हो पाता था, वह भी यहां सफल रहे… राज्य में अभी तक बुजुर्गों के शोल्डर टूटने, जगह से खिसक जाने का ऑपरेशन नहीं हो पाता था। लेकिन डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज ने 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला रुमला देवी का शोल्डर का जॉइंट डैमेज हो चुका था और हड्डी टूट गई थी। डॉक्टर्स की टीम ने जो ग्रीस पार्ट टूट गया था उसे निकालने का सफल ऑपरेशन किया है। अब मरीज स्वस्थ होने पर अपने रोजमर्रा के काम कर सकेंगी।यही नहीं बीते रोज भी आर्थो विभाग की टीम ने एक मरीज अरविंद कुमार 46 वर्ष के कंधे का सफल ऑपरेशन किया। इसका कंधा बार-बार अपने जॉइंट क्षेत्र से निकल रहा था। डॉक्टर ने वहां जॉइंट बोन में एक एंकर सूचर लगाकर उसे अटैच किया। प्रदेश में पहली बार डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में बेहद छोटे चीरे से मरीजों को हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन की सुविधा शुरू हुई है। आर्थोपेडिक विभाग में इस सुविधा को मेडिकल कॉलेज में देने का कार्य शुरू कर दिया। आमतौर पर इस तरह के मरीजों को ऑपरेशन के समय 15 से 20 सेंटीमीटर तक का चीरा लगाकर ऑपरेट किया जाता है, जिस कारण मरीज को रिकवर होने के लिए लंबा समय लग जाता था। लेकिन अब 7 से 9 सेंटीमीटर तक चीरा लगाकर ऐसे मरीजों का ऑपरेशन इस मेडिकल कॉलेज में किया जा सकेगा। छोटा चीरा लगाने से मरीज 4 से 5 दिनों के भीतर ही पूरी तरह स्वस्थ होकर चलने फिरने लग सकता है। दरअसल ब्लीडिंग हो जाने के कारण खून का दौरा खत्म हो जाता है और हिप खराब होना शुरू हो जाता है। वहीं, दूसरी ओर शिमला पुलिस ने निलंबित एएसआई पंकज को साक्ष्य छिपाने के मामले में पहले ही आरोपी बना दिया है। फॉरेंसिक साइंस लैब में पेन ड्राइव से डाटा डिलीट होने की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। आरोपी पर साक्ष्य छिपाने और उनसे छेड़छाड़ करने के मामले में धारा 241 लगाई गई है। बहुचर्चित विमल नेगी केस में एएसआई पंकज पर गंभीर आरोप लगे हैं। उस पर केस से जुड़ी एक पेन ड्राइव को छुपाने और उसे फॉर्मेट करने के आरोप हैं। सीबीआई की ओर से तैयार की गई हर प्रश्नावली के जवाब के साथ-साथ हर डॉक्यूमेंट को सीबीआई को उपलब्ध करवा रही है। दूसरी ओर शिमला में सीबीआई का बैस आफिस खोलने के सिलसिले में दिल्ली से डीजीपी एक-दो दिन में शिमला आ सकते हैं।


