हमारी सरकार लोगों के दरवाजे तक सेवाएं पहुंचा रहीं हैं : अरोड़ा

लुधियाना| पश्चिम उपचुनाव प्रचार के बीच आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा है कि उन्हें लोगों का समर्थन मिल रहा है। रविवार को माया नगर पार्क और सराभा नगर में हुई सभाओं में अरोड़ा ने अपने तीन साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और वादा किया कि अगर विधायक बने तो चार गुना अधिक मेहनत करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहितैषी नीतियों की सराहना की और कहा कि उनकी सरकार लोगों के दरवाजे तक सेवाएं पहुंचा रही है। अरोड़ा ने लाल लकीर क्षेत्र के निवासियों को मालिकाना हक दिलाने को अपनी बड़ी उपलब्धि बताया। मंत्री रवजोत सिंह और कुलदीप सिंह धालीवाल ने अरोड़ा की जनसेवा और विकास कार्यों की प्रशंसा की। धालीवाल ने कहा कि अरोड़ा ने बिना निर्वाचित हुए भी कई अहम विकास कार्य किए हैं। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन देते हुए लोगों से मतदान में भाग लेने की अपील की। पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (पेड़ा) चेयरपर्सन डॉ. सुखचैन कौर बस्सी ने भी अरोड़ा को सही उम्मीदवार बताते हुए उनके लिए समर्थन मांगा। उन्होंने दिवंगत विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी को याद किया। सभाओं में विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, अमृत वर्षा रामपाल, अमरजीत सिंह, संजीव ढांडा, डॉ. आशीष आहूजा, डॉ. सुलभा जिंदल, भूपिंदर चावला सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *