सीनियर वर्ग में किला रायपुर क्लब की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

लुधियाना| लुधियाना के पिंड जरखड़ में माता साहिब कौर स्पोर्ट्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 15वें ओ​लिंपियन पृथीपाल सिंह हॉकी फेस्टिवल टूर्नामेंट के लीग चरण के अंतिम मुकाबले संपन्न हुए। सीनियर वर्ग में किला रायपुर क्लब ने संत बाबा किरपाल दास क्लब हेरा को 7-2 से हराकर 11 अंकों के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सरबजोत सिंह जोती को “डाबर हीरो ऑफ द मैच” घोषित किया गया। दूसरे मुकाबले में जरखड़ हॉकी अकादमी ने नीटा क्लब रामपुर को कड़े संघर्ष में 7-6 से हराकर 11 अंक जुटाए और पूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। पवनप्रीत सिंह “हीरो ऑफ द मैच” रहे। नीटा क्लब रामपुर को 7 अंकों के साथ क्वार्टर फाइनल में स्थान मिला। जूनियर वर्ग में जरखड़ हॉकी अकादमी ने किला रायपुर हॉकी सेंटर को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दिलप्रीत सिंह को “हीरो ऑफ द मैच” घोषित किया गया। वहीं, गुरु तेग बहादुर हॉकी अकादमी चचड़ारी ने एचटीसी सेंटर रामपुर को 6-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। परविंदर सिंह “हीरो ऑफ द मैच” रहे। आज के मुकाबलों के दौरान मुख्य अतिथि सतविंदर सिंह बिट्टू बग्गा, जग रूप सिंह जर्खड़, अजीत सिंह लाडियां, कुलदीप सिंह घवद्दी ने टीमों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरसतिंदर सिंह प्रगट, मनजीत सिंह चाहल, शिंगारा सिंह जर्खड़, गुरविंदर सिंह किला रायपुर, अजीतपाल सिंह नारंगवाल, तजिंदर सिंह लाडी सुधार, परमजीत सिंह पम्मा गरेवाल, बाबा रुल्दा सिंह साया कला विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजक गुरसतिंदर सिंह प्रगट ने बताया कि क्वार्टर फाइनल 5, सेमीफाइनल 7 व फाइनल 8 जून को होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *