सतगुरु कबीर मुख्य मंदिर से भक्तों ने निकाली प्रभातफेरी

जालंधर| 11 जून को मनाए जाने वाले सतगुरु कबीर महाराज जी के 627वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सतगुरु कबीर मुख्य मंदिर भार्गव नगर से प्रभातफेरी निकाली गई। संगत ने भजनों का गुणगान करते हुए इलाके की परिक्रमा की। इलाकावासियों ने लंगर लगाकर व पुष्प वर्षा करके संगत का स्वागत किया। प्रबंधकों ने बताया कि 10 जून को संत समाज की अध्यक्षता में महानगर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर पंजाब के महंत जगदीश दास जी ने सतगुरु कबीर महाराज जी की बाणी का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। यहां प्रधान राकेश कुमार, चेयरमैन सतीश कुमार, बलविंदर कुमार, पाठी सतपाल, रवि पाल, बलदेव राज, अश्वनी कुमार, विक्की, दीपू भगत, सोमनाथ, टिंकू भगत समेत मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *