गुरुद्वारा बस्ती शेख में गुरु हरगोबिंद जी के प्रकाश पर्व पर होंगे समागम, बैठक की

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख में 12जून को श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर होने वाले समागम को लेकर सिंह सभाओं की बैठक हुई। बेअंत सिंह सरहदी ने बताया िक आठ जून को नगर कीर्तन सजाया जाएगा। इसमें शहर के विभिन्न गुरुद्वारा साहिब से स्त्री सत्संग सभा के जत्थे और संगत शामिल होगी। वहीं 11 जून को अमृत संचार होगा। बैठक में प्रधान गुरकृपाल सिंह के अलावा हरजीत सिंह एडवोकेट, दविंदर सिंह रहेजा, सतिंदरपाल सिंह छाबड़ा, गुरमीत सिंह, इंदरपाल सिंह, जगजीत सिंह, इंदरपाल सिंह, कुलविंदर सिंह चीमा, डॉक्टर प्रीतम सिंह, गुरजीत सिंह पोपली समेत अन्य मौजूद रहे। गुरुद्वारा बस्ती शेख में प्रकाश पर्व को लेकर हुई तैयारी बैठक में शामिल विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *