विरसा फेस्ट पंजाब सीजन-2 का आयोजन प्रतिभागियों ने दी लोकनृत्य की प्रस्तुति

भास्कर न्यूज | जालंधर आरडीएक्स संस्था की ओर से लायंस क्लब भवन लाजपत नगर में रविवार को विरसा फेस्ट पंजाब सीजन-2 का आयोजन किया गया। इसके मुख्य मेहमान बॉलीवुड कलाकार मनराज दीप चट्ठा थे। इस संबंध में आयोजक विजय शर्मा और जैस्मिन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को उजागर करना है। प्रतिभागियों ने पंजाबी लोक नृत्य, वेस्टर्न डांस, मॉडलिंग में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों के लिए तीन 4 से 7 वर्ष, 8 से 14 वर्ष और 14 वर्ष से ऊपर वाले तीन वर्ग बनाए गए थे। जज की भूमिका डायमंड मयूरी, ज्योति शर्मा और विक्रमजीत सिंह ने निभाई। मंच संचालन की भूमिका पावनी अरोड़ा, बलराम पांडे मनोज शर्मा और विशाल शर्मा ने निभाई। विरसा फेस्ट में प्रतिभाग करने वाले बच्चे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *