रविवार को तेज धूप के दौरान सड़कें दिखीं सूनी, 7 जून को अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है

जालंधर| रविवार को जालंधर में तीखी गर्मी का प्रभाव रहा है। सुबह से ही धूप ने असर दिखाया। जालंधरियों ने रविवार की छुट्टी घर में रहकर ही बिताई। इसी कारण सड़कें सूनी रहीं। मौसम विभाग बारिश की उम्मीद जगा रहा है। जून का महीना प्री-मॉनसून का होता है, जबकि जुलाई के पहले सप्ताह में मॉनसून दस्तक देता है। इस बार जून में ही मॉनसून दस्तक देगा। महीने की शुरुआत तीखी गर्मी से हुई है। गर्मी भी खूब रहती है। इस बीच जालंधर समेत आसपास के इलाकों में 4 जून के बीच तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके बाद 5 जून से मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। 7 जून को अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोपहर 3 बजे गर्मी के चलते संडे के दिन खाली पड़ा भगवान वाल्मीकि चौक । इस बार मई का महीना भीषण गर्मी वाला नहीं गुजरा और हीट वेव से सबसे बड़ी राहत रही। जबकि पिछले साल मई में लगातार 16 दिन हीट-वेव चली थी। हालांकि जून का महीना भी इस बार मई की तरह पहले सप्ताह बड़ी राहत वाला ही गुजरेगा। लेकिन, दूसरे सप्ताह में गर्मी बढ़ेगी और हीट वेव सामान्य ही रहने का अनुमान है। राहत की बात ये है कि इस बार जून में बारिश अच्छी देखने केा मिल सकती हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश सामान्य और सामान्य से थोड़ी ज्यादा बताई हैं। इस बार जून में भीषण गर्मी लगातार ज्यादा दिन जारी नहीं रहेगी, सिर्फ उमस वाली गर्मी सताएगी। दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और रात का पारा भी सामान्य से अधिक रिकॉर्ड होगा। मई का महीना राहत वाला गुजरा, इस माह में भी हीट वेव के आसार नहीं, सुकून की बात इस बार जून में बारिश अच्छी देखने को मिल सकती हैं सुरिंदर पाल डायरेक्टर आईएमडी चंडीगढ़ 1 जून: अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है। 2 जून: अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री। बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना। 3 जून: अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री। बारिश के आसार, लेकिन कोई चेतावनी नहीं। 4 जून: अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। {5 जून से मौसम साफ, तापमान में बढ़ोतरी 5 जून: आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री। 6 जून: मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री। 7 जून: अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री होगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *