एक किलो 158 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अलग-अलग मामलों में कुल एक किलो 158 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियां थाना मजीठा रोड, घरिंडा और सुलतानविंड पुलिस की ओर से की गई है। पहला मामला मजीठा रोड पुलिस ने हरगोबिंद नगर निवासी प्रभजोत सिंह और उसके साथी दविंदर सिंह के खिलाफ दर्ज किया है। उनसे पुलिस ने एक किलो 8 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा सीमावर्ती घरिंडा पुलिस ने रोडांवाला कलां गांव निवासी करनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की। तीसरे मामले में सुल्तानविंड थाना पुलिस ने कोट मित्त सिंह निवासी करणप्रीत सिंह और सुरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन और एक हजार रुपए ड्रग मनी बरामद किए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *