अमृतसर| रामतीर्थ रोड स्थित गांव माली में जरूरतमंद बेटी की शादी पर पहुंचे समाजसेवी बाल किशन शर्मा ने कहा कि जो भी जरूरतमंद निम्न वर्ग के लिए शगुन स्कीम चलाई गई है। उसे शादी से पहले परिवारों को देना यकीनी बनाना चाहिए। ताकि जरूरतमंद लोगों को बेटी की शादी में कोई परेशानी ना आए। शर्मा यहां परिवार को राशन देने पहुंचे थे।


