पंजाब बॉर्डर पर बीएसएफ ने 4 ड्रोन, 2 हेरोइन के पैकेट पकड़े

भास्कर न्यूज | अमृतसर. पंजाब बॉर्डर पर बीएसएफ ने शनिवार को चार ड्रोन और दो हेरोइन के पैकेट बरामद किए। ये सभी ड्रोन पाकिस्तान से भेजे गए थे। सुबह अमृतसर जिले के गांव रत्तनखुर्द के पास खेत में तलाशी के दौरान बीएसएफ को एक डीजेआई मैविक 3 क्लासिक ड्रोन टूटी हालत में मिला। इसके कुछ घंटे बाद तरनतारण जिले के गांव खेमकरण के पास खेत से एक और डीजेआई मैविक 3 क्लासिक ड्रोन और 532 ग्राम हेरोइन का पैकेट मिला। इसके बाद अमृतसर जिले के गांव धनोए खुर्द के पास एक किसान की सूचना पर खेत से एक और डीजेआई मैविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद हुआ। शाम को तरनतारण जिले के गांव डल के पास खेत से एक टूटा हुआ डीजेआई मैविक 3 क्लासिक ड्रोन और 485 ग्राम वजनी संदिग्ध हेरोइन का पैकेट मिला। यह तलाशी भी बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने मिलकर की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *