प्रीत नगर में चार माह से सीवरेज जाम

अमृतसर| फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित स्प्रिंग डेल स्कूल के पास प्रीत नगर में पिछले चार महीने से सीवरेज जाम की समस्या से इलाका निवासी परेशान हैं। इलाका निवासियों ने बताया कि चार महीने से सीवरेज जाम है। यहां तक कि इस सड़क को बनाने के लिए उखाड़ा भी गया। लेकिन लंबा समय बीतने पर न तो सीवरेज प्रणाली दरूस्त की जा रही और न ही सड़क को बनाया जा रहा है। जिसके चलते इलाका निवासियों के लिए परेशानी खड़ी हो चुकी है। वहीं वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी आ रही है। गंदगी से इलाके का बुरा हाल है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या को ध्यान में रखते हुए इसे पहल के आधार पर सही किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *