निगम की वेबसाइट पर चल रहा गैबिंलिंग साइट का लिंक हटाया

अमृतसर | नगर निगम की सरकारी वेबसाइट https://www.amritsar corp.com/ पर चल रहा गैबिंलिंग साइट का लिंक हटा दिया गया । साइट के अंदर smartcityamritsar.co m वेबसाइट डाल दी गई थी। जब दैनिक भास्कर की टीम ने सर्च किया तो मामला सही पाया गया। वेबसाइट पर क्लिक करते ही ऑनलाइन लॉटरी स्क्रीन पर ओपन होकर आ रहा था। मेयर जतिंदर मोती भटिया ने भरोसा दिलाया कि इसे हटवा दिया जाएगा। दरअसल, प्रोजेक्ट बीते 31 मार्च को खत्म हो चुका है। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद सीधे लॉटरी खेलने का ऑप्शन स्क्रीन पर ओपन होकर आने पर चर्चा में आ गया। बीते 1 जून को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसे उसी दिन अफसरों ने हटवा दिया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *