रिकवरी के वक्त गोली चलाने से पहले ही शूटर को पुलिस ने दबोचा, हाथापाई में गोली लगने से घायल

भास्कर न्यूज | अमृतसर ईस्ट मोहन नगर में फर्नीचर हाउस पर फायरिंग करने वाले आतंकी जीवन फौजी 2 शूटरों को थाना बी डिवीजन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हथियार रिकवरी के दौरान पुलिस से हाथापाई में एक शूटर गोली लगने से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 16 मई की रात में 2 शूटरों ने फर्नीचर हाउस पर फायरिंग की थी, जिसमें एक मुलाजिम 2 गोलियां लगने से घायल हो गया था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मनवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका भाई कनाडा में रहता है, जिससे जीवन फौजी ने एक लाख डॉलर की फिरौती मांगी थी। फिरौती न देने पर जीवन फौजी के शूटरों ने फर्नीचर हाउस पर फायरिंग की। पुलिस ने जांच के बाद 26 मई को कारजप्रीत सिंह को वैरोवाल और 30 मई को गुरलाल सिंह को फाजिल्का से काबू किया। पूछताछ के बाद गुरलाल सिंह की निशानदेही पर पुलिस उसे सुल्तानविंड के नजदीक ​छिपाए हथियार की बरामदगी के लिए लेकर आई थी मगर गुरलाल सिंह ने पिस्तौल उठाकर फायरिंग की कोशिश की। एएसआई मनजिंदर सिंह ने गोली चलाने से पहले ही गुरलाल को दबोच लिया और हाथापाई के दौरान एक गोली गुरलाल सिंह के ही पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *