8 पिस्तौल के साथ 3 तस्कर पकड़े आरोपियों के पाक तस्करों से लिंक

भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर देहात पुलिस ने इंटरनेशनल हथियार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 3 तस्करों को काबू करके 8 पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस, 3 मोबाइल और बाइक बरामद की। एसएसपी ग्रामीण मनिंदर सिंह ने बताया कि स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अत्याधुनिक हथियारों के साथ इलाके में घूम रहे हैं। पुलिस ने विशेष नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। गांव बराड़ और कोहाला के बीच स्थित लिंक रोड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान वणीके निवासी फतेहबीर सिंह उर्फ गांधी, जगरूप सिंह उर्फ लल्ली और रंजीत सिंह उर्फ काका के रूप में बताई। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों का लिंक पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों से हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *