हिमाचल में ​ब्रेक फेल होने से पलटी पिकअप, पंजाब के 5 युवकों की मौत

प्रदेश में तीन हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई। यह तीन वाहन दुर्घटनाएं मंडी जिला के कमांद, सिरमौर के पांवटा और सोलन के कंडाघाट में हुईं। मंडी-बजौरा एनएच पर पधर कमांद पुल के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे सड़क हादसे में 5 युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह सभी युवक आईआईटी कमांद में प्रस्तावित इवेंट के लिए टेंट का सामान लेकर आ रहे थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिंद्रा पिकअप में चालक समेत छह लोग थे। वाहन जैसे ही कमांद पुल के पास पहुंचा, चालक ने संतुलन खो दिया। जीप पुल की रेलिंग से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान डाले में सामान के ऊपर बैठे पांच युवक लुढ़कते हुए नीचे उहल नदी में जा गिरे। निगेटिव न्यूज सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है… चालक बोला- ब्रेक नहीं लगे और नियंत्रण खो बैठा कमांद के पास नवनिर्मित पुल के पास हुआ हादसा। हादसे में चालक दलजीत सिंह पुत्र जगतार सिंह, निवासी गांव मलिया, जिला तरनतारण, पंजाब घायल है। उसका इलाज जोनल अस्पताल मंडी में चल रहा है। चालक ने बताया कि वह अमृत से आ रहे थे। रात को सुंदरनगर में रुके थे। सुबह वहां से चले तो कमांद के पास अचानक ब्रैक फेल होने से पिकपअप पुल के रैलिंग से टकरा गई। ए सएचओ पधर सौरभ ठाकुर ने बताया कि युवक पंजाब के एक टेंट हाउस से संबंधित थे और आगामी दिनों में आईआईटी कमांद में प्रस्तावित एक कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में टेंट का सामान लेकर आ रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *