कवर्धा| कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने वर्ष 2025 के लिए डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार आवेदन मंगाए गए हैं। इच्छुक किसान 31 जुलाई तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह पुरस्कार राज्य स्थापना दिवस पर एक नवंबर को प्रदान किया जाएगा, जिसमें दो लाख रुपए की पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। आवेदन उपसंचालक कार्यालय से फ्री में प्राप्त किए जा सकते हैं।


