बालोद| ग्राम मनकी सामुदायिक भवन के पास तीन लोगों ने ओमेश साहू की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार ओमेश साहू ने जानकारी दी है कि गांव के एक व्यक्ति का निधन होने पर 29 मई को तीजनहावन कार्यक्रम के बाद सामुदायिक भवन के पास मृत्यु भोज का कार्यक्रम रखा गया था। वहां खाना खाने के बाद घर जा रहा था। इस दौरान रात 9.30 बजे सामुदायिक भवन के पास पुनेश्वर साहू, एवन साहू एवं टीकम साहू तीनों ने रंजिश को लेकर विवाद किया। जिसके बाद हाथ, मुक्का से मारपीट की। कुशल साहू ने बीच बचाव किया। देवरी थाने में तीन लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया।


