भास्कर न्यूज | बालोद मई माह के 31 में से 17 दिन जिले में 91 मिमी औसत बारिश हुई है। यह स्थिति 2010 से लेकर अब तक 15 साल में पहली बार बनी। जिसकी पुष्टि रविवार को भू-अभिलेख शाखा व मौसम विभाग ने की है। अप्रैल में 7.3 बारिश हुई थी। इस लिहाज से अप्रैल की तुलना में मई में 11 गुना ज्यादा 83.7 मिमी ज्यादा बारिश हुई है। शनिवार को सुबह 8.30 बजे से लेकर रविवार को सुबह 8.30 बजे तक जिलेभर में 4.2 मिमी बारिश हुई है। इस दौरान बालोद तहसील में सबसे ज्यादा 18.9 मिमी, गुरूर में 8.8 मिमी, गुंडरदेही में 1.1 मिमी, डौंडीलोहारा में 0.3 मिमी पानी गिरा। पिछले 15 साल के रिकॉर्ड पर गौर करें तो मई माह में अधिकांश साल दिन का पारा 42 से 43 डिग्री तक पहुंचा है लेकिन इस बार 41 डिग्री से नीचे ही रहा। मई के 23 दिन अधिकतम तापमान 38 व 39 डिग्री के आसपास रहा। हालांकि लोगों को उमस से राहत नहीं मिल पाई क्योंकि बारिश के बाद मौसम साफ होने धूप खिलने पर सूर्य की किरणें जमीन मंे पड़ने से यह स्थिति बनी। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में बारिश की संभावना कम है, धूप-बादल के आसार है। वर्तमान में द्रोणिका, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ पहले की तुलना में कमजोर हो चुका है। इस वजह से मौसमी सिस्टम के प्रभाव से 4 जून तक बारिश होने की उम्मीद कम है। बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आने से बादल छाए रहने का अनुमान है। भू-अभिलेख शाखा व मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल में सिर्फ 5 दिन बारिश हुई थी। जबकि मई मंे 17 दिन हुई है। जिले में 1 मई को 10.1 मिमी, 3 मई को 2.6 मिमी, 8 मई को 1.8 मिमी, 10 मई को 0.7 मिमी, 13 मई को 0.3 मिमी, 15 मई को 7.5 मिमी, 16 मई को 22.1 मिमी, 17 मई को 1.1 मिमी, 20 मई को 3.7 मिमी, 21 मई को 14.5 मिमी, 23 मई को 6.6 मिमी, 24 मई को 3.4 मिमी, 26 मई को 4 मिमी, 27 मई को 5.6 मिमी, 28 मई को 1.7 मिमी, 30 मई को 1.1 मिमी, 31 मई को 4.2 मिमी बारिश हुई। जबकि अप्रैल में 7.3 मिमी बारिश हुई थी। तब 3 अप्रैल को 1.2 मिमी, 15 अप्रैल को 1.7 मिमी, 26 अप्रैल को 0.5 मिमी, 28 अप्रैल को 1.3 मिमी, 29 अप्रैल को 2.6 मिमी, कुल 7.3 मिमी औसत बारिश हुई थी।


