भास्कर न्यूज | बालोद कोण्डे व दल्ली माइंस में नौकरी लगाने के नाम पर 26 लोगों से 10 लाख 40 हजार रुपए ठगी मामले में राजहरा थाने में सतीश उपाध्याय, पूर्णिमा उपाध्याय, ममता मिश्रा के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज हुआ है। पुलिस ने खुलासा किया है कि 4 साल पहले मास्टरमाइंड सतीश उपाध्याय 203 लोगों से भी नौकरी लगाने के नाम पर 67.48 लाख रुपए की ठगी कर चुका है। ठगी के कई मामले डौंडी, लोहारा, राजहरा थाने में दर्ज है। ठगी के मामले में जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार चार साल पहले सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर तीन जिले बालोद, धमतरी, राजनांदगांव के 52 लोगों से कोटेरा में 26 लाख 98 हजार 500 रुपए और प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर डौंडी क्षेत्र के लगभग 150 लोगों से 40 लाख रुपए की ठगी की थी। आरोपी को डौंडीलोहारा पुलिस ने 7 लाख 80 हजार रुपए के साथ दुर्ग से गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेजा था। वर्तमान में माइंस में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की है। इस वजह से राजहरा थाने में एफआईआर दर्ज हुआ है। प्रार्थी महिला के अनुसार नौकरी लगाने 26 लोगों से 40-40 हजार रुपए लिया गया है। नौकरी लगने की आस में उमा कोसमा, सीमा, निशु निवासी वार्ड 19 सुभाष चौक दल्ली, तीज बाई सलामे निवासी शिकारीटोला, अमरोतिन खम्हारटोला, अगरोतिन वार्ड 3 दल्लीराजहरा, भगवती बाई, लीला बाई वार्ड 14 कच्चे दफाई, पवन बती सुदामा नगर शहीद चौक दल्ली, ममता बाई भर्रीटोला, कांती बाई, सुनिता, सावित्री सोनी, सत्य रावटे, पूर्णिमा,स्वर्णन देवी, वंदना, तिलोक चंद, लोकेश कुमार कोसमा, मोहन लाल, पुष्पकांत, विरेन्द्र कुमार, रूपेश कुमार ढीमर ने पैसा दिया है।


