फाजिल्का में शव के पोस्टमॉर्टम से डॉक्टरों का इनकार:युवक की मौत का मामला, परिवार की अस्पताल गेट बंद करने की चेतावनी

फाजिल्का जिले के अरनीवाला में संदिग्ध हालातों में हुई युवक की मौत के मामले में कल से सरकारी अस्पताल के शवगृह में मृतक का शव रखवाया गया था, लेकिन रविवार के बाद आज सोमवार भी कई घंटे बीत जाने के बावजूद मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है l इसको लेकर मृतक के परिवार ने अस्पताल का गेट बंद करने की चेतावनी दी है l साथ ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक के पोस्टमॉर्टम के लिए तीन बार बोर्ड बनाया जा चुका है l गला घोंटने के मिले निशान मृतक बलविंदर सिंह के बड़े भाई चरणजीत सिंह और जगजीत सिंह ने बताया कि कल अरनीवाला में बलविंदर सिंह के ससुराल परिवार में उसकी संदिग्ध हालातों में मौत हो गई l इसका पता उन्हें तब चला, जब कल वह उसका अंतिम संस्कार करने के लिए उसके शव को गांव मुंबे-के लेकर आए और मृतक के कपड़े बदलते समय गले पर गला घोंटने के निशान मिले l अस्पताल में बैठा परिवार मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया l कल पोस्टमॉर्टम न होने का तर्क रविवार होने का दिया गया, तो आज फिर से परिवार सुबह से अस्पताल में आकर बैठा हुआ है और दोपहर बीतने को है, लेकिन मृतक का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है l जिसको लेकर उनके द्वारा रोष जाहिर करते हुए अस्पताल का गेट बंद करने की चेतावनी दी गई है l चौथी बार बनाया डॉक्टरों का बोर्ड उधर पुलिस अधिकारी बूटा सिंह ने कहा कि वह भी कल से परेशान हो रहे हैं l उन्होंने कहा कि तीन बार डॉक्टरों का बोर्ड बनाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम करने से इनकार कर दिया l अब चौथी बार बोर्ड बनाया जा रहा है l उन्होंने कहा कि ऐसे डाक्टरों का तबादला होना चाहिए, जो काम नहीं करते l
जल्द पोस्टमॉर्टम का मिला आश्वासन डॉक्टर निखिल ने बताया कि पहले मृतक के पोस्टमॉर्टम के लिए बनाए गए डाक्टरों के बोर्ड में से दो डाक्टरों ने इनकार कर दिया था l अब डॉक्टर के नाम आ चुके हैं और बोर्ड बनाया जा रहा है l जिसके तहत मृतक का पोस्टमॉर्टम जल्दी ही करवाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *