कपूरथला में 12वीं की छात्रा लापता:युवक पर शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप, मां बोली-स्कूल जाते समय परेशान करता था

कपूरथला की ग्रेटर कैलाश कॉलोनी से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने फाजिलपुर गांव के युवक गुरप्रीत सिंह पर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपने बच्चों के साथ ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में एक वकील के घर में किराए पर रहती हैं। उनकी नाबालिग बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी गुरप्रीत सिंह स्कूल जाते समय उनकी बेटी को परेशान करता था। छात्रा 29 मई की शाम से घर से लापता है। जांच अधिकारी एएसआई मंगल सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी और लापता छात्रा की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *