जगराओं में एक साल बाद दूसरा आरोपी गिरफ्तार:गुरुद्वारा साहिब में चोरी का मामला, महिला अभी भी फरार

लुधियाना जिले के जगराओं के नानक नगरी स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक साल बाद दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नानक नगरी जगराओं के प्रदीप सिंह रीठा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। नकदी और देसी घी की चोरी थाना सिटी के एएसआई रणधीर सिंह के अनुसार करीब एक साल पहले तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इनमें से एक आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ काला पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। तीसरी आरोपी रजनी अभी भी फरार है। चोरी की घटना एक साल पहले रात के समय हुई थी। चोरों ने कटर से खिड़की काटकर गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश किया। उन्होंने दानपात्र से नकदी और रसोई से देसी घी चुराया। पूरी घटना गुरुद्वारा साहिब के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। महिला आरोपी की तलाश जारी घटना का पता तब चला था, जब नानक नगरी के गोरा सिंह और जगतार सिंह सुबह 5:30 बजे नित्य नेम के लिए गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। पाठ के बाद जब वे रसोई में प्रसाद बनाने गए, तो उन्होंने पाया कि 2 किलो देसी घी और गोलक से 25 हजार रुपए गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा महिला आरोपी की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *