छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कार मवेशी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना भखारा थाना क्षेत्र के कुरमातराई और डोमा के बीच पेट्रोल पंप के पास हुई। कार में सवार 3 लोग रायपुर की ओर जा रहे थे। अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। कार ने तीन बार पलटी खाई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सौभाग्य से कार में सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए। कार नंबर CG19 BC 4550 को बाद में सड़क पर वापस लाया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को अभी तक इस घटना की जानकारी नहीं दी गई है। इसी सड़क पर किसी अन्य वाहन से रिसे तेल के कारण करीब डेढ़ किलोमीटर तक सड़क पर तेल फैला हुआ है, जिससे और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।


