बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सपरिवार मंगलवार को दतिया के पीतांबरा शक्तिपीठ पहुंचे। उन्होंने मां बगलामुखी का पूजन किया। साथ ही प्रांगण में विराजमान वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। डिप्टी सीएम दोपहर करीब 12 बजे दतिया सर्किट हाउस पहुंचे थे। यहां वह दो घंटे रुके और दोपहर करीब 2 बजे श्री पीतांबरा पीठ पहुंचे। मंदिर में वह सपरिवार 30 मिनट तक रुके। दर्शन के बाद वे दतिया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो घएए। बिहार के डिप्टी सीएम के मंदिर पहुंचने से पहले मंदिर परिसर में कड़ा सुरक्षा बल तैनात किया गया था।


