पंजाब में पाकिस्तानी जासूस पकड़ा:ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारियां भेज रहा था; मोबाइल में 20 से ज्यादा ISI एजेंटों के कॉन्टैक्ट मिले

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और तरनतारन पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के एजेंटों को भेजने वाले जासूस को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान तरनतारन के मोहल्ला रोडूपुर गली नजर सिंह वाली के निवासी गगनदीप सिंह उर्फ ​​गगन के रूप में हुई है। गगनदीप पर आरोप है कि वह ISI को संवेदनशील सैन्य सूचनाएं भेज रहा था। DGP गौरव यादव के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 5 साल से गगनदीप सिंह पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। DGP ने कहा- चावला के जरिए ही उसका परिचय पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों से हुआ था। आरोपी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत में सेना की गतिविधियों, सैनिकों की तैनाती और रणनीतिक ठिकानों की सूचनाएं पाकिस्तान से साझा की थीं, जो देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती थीं। बता दें कि अब तक पंजाब से 5 जासूस पकड़े जा चुके हैं, जिनके पाकिस्तान से कनेक्शन मिले हैं। आरोपी से पुलिस को क्या-क्या मिला… पुलिस ने जांच की शुरू
पुलिस और खुफिया एजेंसियां आरोपी के वित्तीय और तकनीकी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं, ताकि इस जासूसी नेटवर्क की पूरी रूपरेखा सामने लाई जा सके। प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर तरनतारन सिटी पुलिस स्टेशन में ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है और कार्रवाई जारी है। पंजाब से अब तक 5 जासूस पकड़े जा चुके बीते 1 महीने के अंदर पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां 5 जासूसों को पंजाब से पकड़ चुकी हैं। ये आरोपी लगातार पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में थे। पाकिस्तान में लगातार की गई कॉल्स के बाद खुफिया एजेंसियों व पंजाब पुलिस को इन पर शक हुआ। पहलगाम आतंकी हमले के बाद चला ऑपरेशन सिंदूर
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट्स की हत्या कर दी गई। इसके बाद भारतीय वायुसेना की ओर से 6-7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। इसके तहत पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया था। हालांकि, भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए थे, लेकिन 10 मई को सीजफायर कर दिया गया। इसके बाद से लगातार भारत की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं, देश में छिपे गद्दारों को खोजकर निकाल रही हैं। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा-पंजाब से 11 दिन में 7 जासूस पकड़े:6 का पाकिस्तानी एंबेसी से संपर्क हुआ, फिर पाकिस्तान भी गए, सबकी उम्र 20 से 35 साल भारत की पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के बाद जासूसी के शक में हरियाणा और पंजाब से 11 दिन में 7 लोग पकड़े जा चुके हैं। पहले 8 मई को मालेरकोटला में 2 जासूस पकड़े गए। 13 मई को पानीपत से नोमान इलाही गिरफ्तार हुआ। इसके बाद पुलिस ने हिसार, नूंह, कैथल और जालंधर से गिरफ्तारियां कीं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *