पाकिस्तान में 17 साल की टिकटॉक स्टार सना की हत्या:बर्थडे पर घर में घुसकर गोली मारी, मेहमान बनकर आया था हमलावर

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 17 साल की सना चित्राल की रहने वाली थीं और पाकिस्तान की चर्चित कंटेंट क्रिएटर थीं। इंस्टाग्राम पर सना के करीब 5 लाख सब्सक्राइबर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समा के जन्मदिन पर एक शख्स रिश्तेदार बनकर घर में घुसा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले सना से घर के बाहर कुछ देर बात की और फिर घर के अंदर आकर गोलियां चलाईं। सना को बहुत नजदीक से दो गोलियां लगीं जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखा जा रहा है, जिनमें ऑनर किलिंग की आशंका भी शामिल है। सना यूसुफ की मौत के बाद उनकी लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) भेजा गया है। हालांकि शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि उनकी हत्या के पीछे असली वजह क्या थी। पुलिस इस मामले की हर दिशा से जांच कर रही है, जिसमें आपसी रंजिश, निजी विवाद या कोई और वजह भी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *