लातेहार में महिला की गोली मारकर हत्या:खेत में मिला शव, पास में खाने के बर्तन मिले; पति पर हत्या का शक

लातेहार में सदर थाना क्षेत्र के परसही पंचायत के भगन टोला में एक महिला की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह महिला का शव मिला तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव के पास ही खाने के बर्तन मिले हैं। मृतका की पहचान 28 वर्षीय सुलेखा देवी के रूप में हुई है। वह मंगरा उरांव की पुत्री थी। मृतका का पति फिलहाल फरार है। आशंका जताई जा रही है कि सुलेखा की हत्या उसके पति ने ही की है। मायके में रहती थी महिला सुलेखा की शादी गौरीखाड़ रिचूघुटा के सत्येंद्र उरांव से हुई थी। हालांकि वह अपने मायके भगन टोला में ही रहती थी। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सुलेखा का शव उसके घर से 200 मीटर दूर एक खेत में देखा। घटनास्थल पर एक चटाई बिछी हुई थी, जिस पर खाना खाने का बर्तन रखा हुआ था। महिला किसी को खाना खिलाने गई थी सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक विवाद का मामला लग रहा है। पुलिस को पति द्वारा हत्या किए जाने की आशंका है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की जांच से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला किसी को खाना खिलाने गई थी। खाना खाने के बाद उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। ——————————— ये भी खबर पढ़िए रिम्स में रोज आ रहे सांप डसने के 5-7 मामले:रांची में 31 तरह के पाए जाते हैं सांप, इनमें 6-7 ही जहरीले; बरसात में सावधानी जरूरी बारिश शुरू होते ही राजधानी के अगल-अलग इलाकों से सांप डसने के बाद मरीज रिम्स पहुंच रहे हैं। पिछले करीब 15 दिनों से हर दिन 5 से 7 पीड़ित स्नेक बाइट के बाद इलाज के लिए रिम्स में भर्ती हो रहे हैं। हालांकि, साल 2025 में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सर्पदंश से किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन 2024 में करीब 42 लोगों की मौत सांप डसने और इलाज में देरी के कारण हुई है। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *