गुमला में कच्चे मकान में लगी आग:65 वर्षीय बुजुर्ग की जलकर मौत, लाखों की संपत्ति राख

गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शहर स्थित घाटों बगीचा में सोमवार की रात करीब 2 बजे एक कच्चे खपरैल मकान में आग लग गई। इस हादसे में 65 वर्षीय सतनारायण विश्वकर्मा की जलकर मौत हो गई। स्थानीय निवासी अजीत कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। पड़ोसियों ने पाइप से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने में करीब दो से तीन घंटे का समय लगा। तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। शव मलबे में दबा मिला मृतक सतनारायण विश्वकर्मा का शव मलबे में दबा मिला। उनका एक हाथ बाहर दिखाई दे रहा था। वे अकेले इस मकान में रहते थे। मकान रामबली मिस्त्री का बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में लकड़ी के चूल्हे से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *