नाबालिग का अपहरण कर भागा आरोपी:पाकुड़ पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग का मामला

पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल मुक्त करा लिया है। मामले में सुंदरापहाड़ी निवासी भगन मरांडी को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 137(2)/96 के तहत 1 जून 2025 को दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी अंशु उपाध्याय ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की। विभिन्न इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पुलिस अभी मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *