रामगढ़ में स्पंज आयरन से भरी हाइवा पलटी:भदानीनगर के बनगड्डा में तेज रफ्तार वाहन पटला, हादसे में चालक घायल

रामगढ़ जिले में मंगलवार को एक हाइवा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भुरकुंडा साइडिंग से स्पंज आयरन लेकर भदानीनगर स्थित वैंकटेश फैक्ट्री जा रही हाइवा बनगड्डा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में हाइवा चालक भोलू घायल हो गया। वह भदानीनगर का रहने वाला है। सूचना मिलते ही भदानीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर पलटी हाइवा और बिखरे स्पंज आयरन को हटाया। वाहन को भदानीनगर पुलिस चौकी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *