अबोहर में चंडीगढ़ से लौटे ट्रांसपोर्टर ने चोर को पकड़ा:तीन दिन से कर रहा था चोरी, तीन साथियों संग मिलकर सामान चुराया

फाजिल्का के अबोहर में एक प्रसिद्ध ट्रांसपोर्टर के घर से सामान चोरी हो गया । चोरों ने मनीष नागपाल नन्नू के गली नंबर 10 लास्ट चौक स्थित मकान को निशाना बनाया। नागपाल पिछले कुछ समय से चंडीगढ़ में रह रहे थे। वे करीब 10 दिनों बाद कल ही घर लौटे थे। घर आने पर उन्होंने देखा कि काफी सामान गायब था और बाकी सामान क्षतिग्रस्त था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रात को नागपाल अपने मकान में सो रहे थे। इसी दौरान एक चोर फिर से मकान में घुस गया। आहट सुनकर नागपाल जाग गए और अपने कर्मचारियों की मदद से चोर को पकड़ लिया। पूछताछ में चोर ने बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ पिछले तीन दिनों से लगातार यहां चोरी कर रहा था। चुराए गए सामान को मोहल्ले के कबाड़ियों को बेच दिया गया था। नागपाल को इस चोरी से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने चोर को पकड़ने के बाद सिटी वन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोर को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *