बोकारो साइबर अपराध थाना ने एक बड़ी साइबर ठगी का खुलासा करते हुए इंदौर (मध्य प्रदेश) से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि उत्तम कुमार सिन्हा से 1 दिसंबर 2024 को आयुषी जैन, अंश जैन एवं अन्य साइबर अपराधियों ने स्टॉक मार्केट में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर कुल 14 लाख 73 हजार रुपए की ठगी की थी। फर्जी निवेश योजना के माध्यम से ठगी को अंजाम दिया आरोपियों ने “मेटा ट्रेडर 5” एवं “मेटा ट्रेडर 5 प्रो” जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर फर्जी निवेश योजना के माध्यम से ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में साइबर अपराध थाना, बोकारो कांड संख्या 10/2025 दिनांक 28.03.2025 के तहत BNS की धारा 111/318(4)/336(3)/338 एवं आईटी एक्ट की धारा 66(B)/66(C)/86(D) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पैसे गिनने की मशीन बरामद जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इंदौर से गौरव जुनी उर्फ गौरव पांचाल उर्फ आशीष यादव उर्फ सूरज, निहाल सोनोने और पारस मरमत को गिरफ्तार किया। इनके पास से 14 लाख 33 हजार रुपए नगद, पैसे गिनने की मशीन, डेली हाजिरी रजिस्टर, तीन मोबाइल, 16 बैंकों के एटीएम व क्रेडिट कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और एक आरसी बुक बरामद की गई।


