सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में पुलिस ने एक गोलीकांड का खुलासा किया है। 1 जून को मांझी टोला में हुई इस वारदात में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में मोहित प्रामाणिक, सुजल अधिकारी, रोहित देशपांडे और जिसु गोप शामिल हैं। एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि यह पुरानी रंजिश का मामला है। घायल दीपांकर भुइयां ने पहले मोहित के पिता सुभाष प्रामाणिक पर गोली चलाई थी। इसका बदला लेने के लिए मोहित ने अपने साथियों के साथ दीपांकर पर हमला किया। दीपांकर भुइयां को पैर में गोली लगी है एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से एक लोडेड पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। आरोपी रोहित देशपांडे का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इधर, दीपांकर भुइयां को पैर में गोली लगी है और उसका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल, जमशेदपुर में चल रहा है। पुलिस उस पर नजर रख रही है और उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


