डंडई|डंडई थाना क्षेत्र के झोतर गांव निवासी कुलदीप राम पिता रामखेलावन राम के घर पास पिकअप गाड़ी पर लदे डीजे साउंड की सभी मशीन अज्ञात चोरों ने बीते रात्रि में चोरी कर ली। भुक्तभोगी डीजे संचालक कुलदीप राम ने डंडई थाना में लिखित आवेदन देकर जांच पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि अपनी पिकप गाड़ी पर डीजे साउंड के सभी सिस्टम लोड कर अपने घर के सामने रखे थे और डीजे समान की देख रेख के लिए रात में घर के बाहर ही सोए हुए थे। इस दौरान रात्रि के करीब 11 बजे अचानक बारिश होने लगी। जिस कारण हम घर के अंदर जाकर सो गए। जब सुबह उठकर देखा तो डीजे साउंड के पांच मशीन और एक मिक्सर मशीन गायब है। जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने यह चोरी की है। गांव में पहले भी कई बार चोरी की घटना घट चुकी है। कार्रवाई नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है।


