पलामू पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी:40 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, हरियाणा से आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार

पलामू में पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गढ़वा होते हुए एक हरियाणा नंबर का ट्रक पलामू में प्रवेश कर चुका है। इस सूचना पर एसपी रिष्मा रमेशन ने तुरंत एक टीम का गठन किया। ट्रक में धान का भूसा भरा था सतबरवा थाना क्षेत्र में पलामू ढाबा के पास पोलपोल में वाहन चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर का ट्रक मिला। ट्रक में धान का भूसा भरा था। चालक और खलासी की संदिग्ध गतिविधियों के कारण जब भूसे के बोरों को हटाया गया, तो नीचे से शराब की पेटियां बरामद हुईं। बरामद शराब की कीमत लगभग 40 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले देवेंद्र कुमार (25) और बालोतरा जिले के लाल चंद (25) को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *