फतेहगढ़ साहिब में किसानों का विरोध:डीसी ऑफिस घेरा, सीवरेज पाइपलाइन को लेकर मांग; भगवंत मान-केजरीवाल का पुतला फूंका

फतेहगढ़ साहिब में भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। यूनियन के यूथ अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में किसानों ने सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। किसानों का कहना है कि जब कोई अपनी समस्या रखने जाता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। गुरजिंदर सिंह ने स्थानीय विधायक पर भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि विधायक के इशारे पर प्रशासन उनके और अन्य ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा गांव की सीवरेज पाइपलाइन है। यह पाइपलाइन लोगों के घरों के सामने से गुजर रही है। ग्रामीण चाहते हैं कि इसे गांव से बाहर ले जाया जाए। लेकिन प्रशासन उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रहा है। यूनियन नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। किसान अपने हक के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *