बठिंडा में पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया:पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, गिरफ्तार काश्तकारों की रिहाई की मांग

पंजाब में बठिंडा के गांव घासोखाना में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का विरोध कर रहे किसानों को जेल भेजने के खिलाफ आज (मंगलवार को) किसान संगठनों से जुड़े किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में बठिंडा में किसानों ने सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस ने एक सौ से अधिक किसानों को हिरासत में भी लिया है। किसान नेता राम सिंह ने बताया कि मौड़ मंडी के गंदे पानी की निकासी के लिए गांव से होकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा ने भी उनका साथ दिया है। जिस पर पुलिस ने करीब 150 किसानों को पंजाब की विभिन्न जेलों में बंद कर दिया है। किसानों की रिहाई की मांग को लेकर तीन दर्जन किसान भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कई किसानों की हालत खराब हो गई है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर किसी किसान को कुछ हुआ तो इसका असर 2027 में आम आदमी पार्टी सरकार को भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 100 से ज्यादा किसानों को हिरासत में ले लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *