फाजिल्का में पुलिस से आरोपी को छुड़ाने वाले 4 धरे:पैसों के विवाद पर गई थी टीम, लोग हाथापाई कर भागे थे

फाजिल्का में पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने वाले 4 लोगों को पकड़ा है। झांगड़ भैणी गांव में पुलिस को मिली शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ हाथापाई की गई थी, जिसकी वीडियो वायरल हुई तो इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की l सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि पुलिस को 112 पर शिकायत आई थी l लड़ाई झगड़े के मामले में पुलिस झंगड़ भैणी गांव गई थी, जहां इस मामले में मुकदमा नंबर 138 दर्ज किया गया है l एक वीडियो में दिखाई दे रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें गुरनाम सिंह, बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और गोविंदा को पकड़ा है, उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा l पुलिस के मुताबिक, मामले में पुलिस पार्टी द्वारा करण नामक युवक को पकड़ गाड़ी में बैठाया जा रहा था, उसी उक्त लोग पुलिस के साथ हाथापाई कर उसे छुड़वा ले गए l पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चार को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है l एसएचओ ने बताया कि मामला पैसों के लेनदेन का था, जिसको लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था l फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *