पत्नी ने पति पर लगाया अपमान, गाली-गलौज का आरोप, केस दर्ज

रांची| परिवहन विभाग, धुर्वा में पदस्थापित एक महिला ने अपने पति पर मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान, धन की जबरन वसूली और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि कार्यालय से उन्हें बाहर बुलाकर सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज कर अपमानित किया गया। इसी दौरान मंगलसूत्र तोड़ दिया, जान से मारने की धमकी दी, फोन छीन लिया और गूगल पे के जरिए बैंक खाते से जबरन पैसे ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *