पुल से टकराई कार…मां-बेटे की मौत:नई कार के चारों एयरबैग खुले फिर भी दोनों का सिर फटा, शादी से लौट रहा था परिवार;पिता गंभीर

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। बेटा जयकांत देवांगन (26) अपनी मम्मी पापा को लेकर एक शादी समारोह में दुर्ग गया था, मंगलवार रात लौटते समय उनकी कार पुल के दीवार से टकरा गई। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है। तांगापानी और घोरागांव के बीच स्थित पुल पर यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, बेटा कार चला रहा था, पिता बगल वाली सीट पर बैठे थे, मां पीछे बैठी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि सीट पीछे खिसक गया और कार के चारों एयर बैग खुले लेकिन फिर भी मां बेटे का सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है, घटना के वक्त कार 80-90 की स्पीड में थी। देवांगन परिवार ने 3 महीने पहले ही क्रेटा कार खरीदी थी। कार में अभी भी स्वास्तिक बना हुआ है,। हादसे में कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को तुरंत नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां मां-बेटे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, पिता की हालत को देखते हुए रेफर किया। पिता व्यापारी, बेटा NSUI में अध्यक्ष था पिता त्रिलोक देवांगन के कमर में चोट आई है। उनका इलाज निजी अस्पताल में जारी है। वे शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी है, उनकी बर्तन और ज्वेलरी की दुकान है। वहीं, बेटा जयकांत बेलर गांव में NSUI ब्लाक का अध्यक्ष रहा है। मां प्रमा बाई देवांगन (44) हाउस वाइफ थी। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। शादी समारोह का माहौल मातम में बदल गया है। ……………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर, 13 की मौत:टोल से बचने ड्राइवर ने दूसरा रास्ता पकड़ा; राष्ट्रपति-PM ने जताया दुख, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान रायपुर में रविवार देर रात मिनी ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। 14 लोग घायल हुए हैं। ट्रक में सवार ये सभी लोग छठी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। ट्रक खरोरा के बाना गांव से आ रहा था। बंगोली में इसे रायपुर से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *