खन्ना में बैंक कर्मी समेत 3 साइबर ठग गिरफ्तार:किसान से फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.72 करोड़ ठगे, टेलीग्राम पर युवती ने फंसाया

लुधियाना खन्ना साइबर थाना पुलिस ने 3.72 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों में से एक बैंक कर्मचारी है। आरोपियों ने किसान को फॉरेक्स ट्रेडिंग का लालच देकर पैसों की मांग की। आरोपियों में आईडीएफसी बैंक कर्मचारी समक्ष भट्ट, बलदेव सिंह और गुरजंट सिंह शामिल हैं। माछीवाड़ा साहिब के किसान संजीव पांधी को टेलीग्राम पर एक युवती ने फॉरेक्स ट्रेडिंग का लालच देकर जाल में फंसाया। युवती ने एक ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया। शुरुआत में किसान से 1.04 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवाए गए। 3.66 करोड़ रुपए का फर्जी मुनाफा दिखाया ठगों ने किसान के अकाउंट में 3.66 करोड़ रुपए का फर्जी मुनाफा दिखाया। जब किसान ने यह रकम निकालनी चाही, तो उससे 24 लाख रुपए टैक्स के नाम पर ले लिए गए। इसके बाद खाता फ्रीज होने का बहाना बनाकर 80 लाख रुपए और मांग लिए गए। रकम बचाने के लिए पैसे देते गया किसान ने अपनी पहली रकम बचाने के लिए आरोपियों की मांग पर और पैसे ट्रांसफर किए। 10 फरवरी 2025 तक वह कुल 3 करोड़ 72 लाख 84 हजार 999 रुपए गंवा चुका था। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *