लुधियाना कांग्रेस में इंटरनल कंट्रोवर्सी:बैंस पर कड़वल का पलटवार,बोले-फार्मेलिटी के लिए नहीं जुड़ा,फोटो खींचवाई और फेसबुक पर डाली

पंजाब के लुधियाना में 19 जून उप-चुनाव हो रहे है। इससे पहले आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए हलका आत्म नगर से कमलजीत सिंह कड़वल पर सिमरजीत सिंह बैंस ने सवाल खड़े किए थे। बैंस ने कहा था कि कड़वल को पार्टी में शामिल करने से पहले प्रदेश प्रधान की अनुमती लेनी चाहिए थी। प्रदेश प्रधान के बिना कैसे किसी को पार्टी में शामिल किया जा रहा है ये प्राटोकाल का उल्लंघन है। बैंस के इस बयान के बाद अब कमलजीत सिंह कड़वल ने भी बैंस पर पलटवार किया है। बैंस का नाम लिए बिना कड़वल ने साधा निशाना कमलजीत कड़वल ने बैंस का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। कड़वल ने कहा कि वह पार्टी में हम जिस व्यक्ति के लिए पार्टी से जुड़े है। उसे जितवाना कैसे है इस पर प्लानिंग कर रहे है। राजनीति में बहुत कुछ होता है। कुछ लोगों का हिसाब हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ। कड़वल ने कहा कि मैं पार्टी में फार्मेलिटी के लिए नहीं जुड़ा हूं। कुछ लोग आते है फोटो खींचवाते है और फेसबुक पर डाल देते है। हम इस तरह का काम नहीं करते। ग्राउंड लेवल पर हम काम करके आशू को जितवाएंगे। बैंस के सवालों का पार्टी लीडरशिप दे चुकी जवाब कड़वल ने कहा कि सिमरजीत सिंह बैंस के कुछ सवाल थे जब मैं कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस लीडरशिप ने उन्हें उन सवालों का जवाब दे दिया है इसलिए मैं और ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। हम सिर्फ लोगों की सेवा करने के लिए आए है। आत्म नगर हलका लंबे समय से लड़ाई की भेंट चढ़ा रहा है लेकिन अब अच्छी सोच रखकर पार्टी में शामिल हुए है। किसी के खिलाफ बोलकर राजनीति नहीं करनी। अब समय बदल चुका है लेकिन यदि कोई एजेंडे की बात हुई तो हम जरूर विपक्ष होने के नाते उन मुद्दों को उठाएंगे। कड़वल ने कहा कि मैं किसी तरह की कोई शर्त रखकर कांग्रेस में शामिल नहीं हुआ। पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसके गले में हम सिरोपा डाल देंगे। यदि किसी के मन में कमाई का डर होगा तो वह खुद ब खुद सामने आ जाएगा। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *