जमशेदपुर में IPL देखने के बाद युवक ने किया सुसाइड:6 महीने पहले किया था लव मैरिज, पत्नी से हुई थी रात में कहासुनी

जमशेदपुर में आईपीएल फाइनल मैच देखने के बाद एक युवक ने अपने घर में फांसी लगा अपनी जान दे दी। घटना मंगलवार की देर रात मानगो थाना क्षेत्र के आनंद विहार सोसाइटी की है। युवक की पत्नी के साथ किसी बात पर कहासुनी हुई थी, इसी के बाद उसने फांसी के फंदे से लटक सुसाइड कर लिया। परिवार के साथ ही रह रहा था अभिषेक
मृतक की पहचान अभिषेक कुमार सिंह (11) के रूप में की गई। अभिषेक, पिरामल फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और 6 महीने पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। मृतक के भाई अमित के अनुसार, शादी के बाद से अभिषेक परिवार के साथ आनंद विहार सोसाइटी स्थित फ्लैट में साथ रह रहा था। पत्नी से नोंकझोंक इतनी बढ़ी कि कर लिया सुसाइड
मंगलवार की रात, अभिषेक अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आईपीएल मैच देख रहा था। मैच खत्म होने के बाद, किसी बात को लेकर उसकी पत्नी सत्या से कहासुनी हो गई। यह नोंकझोंक इतनी बढ़ गई कि अभिषेक नाराज होकर घर के एक अन्य कमरे में चला गया। दरवाजा तोड़ शव को निकाला गया बाहर
परिजनों का कहना है कि अभिषेक जब काफी देर तक बाहर नहीं निकले, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर अभिषेक पंखे से फंदा बना लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही
घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे कारण स्पष्ट हो सके। पुलिस मृतक की पत्नी और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *