जंगल में कॉलेज छात्र की मिली फंदे से लटकी लाश:सुबह निकला था घर से बाहर, सुसाइड की आशंका; वजह अब तक स्पष्ट नहीं

धनबाद में बुधवार को जंगल में फंदे से लटकी एक युवक की लाश बरामद की गई। घटना सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहुलबनी ओबी डंप के पास की है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने सुसाइड किया है। हालांकि इसके पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। शव पेड़ से गमछे के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजू कुमार महतो के रूप में हुई है, जो सिंदरी कॉलेज में बीए पार्ट-2 का छात्र था। राजू का शव पेड़ से गमछे के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी सबसे पहले उन बच्चों को हुई, जो पहाड़ी क्षेत्र में घूमने गए थे। शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया बच्चों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना के एएसआई और वार्ड संख्या-50 के पूर्व पार्षद चंदन कुमार महतो मौके पर पहुंचे। शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। राजू शांत स्वभाव का युवक था: पूर्व पार्षद पूर्व पार्षद चंदन महतो ने बताया कि राजू शांत स्वभाव का युवक था और वो किसी बात पर परेशान है, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। सुबह वह घर से शौच करने के लिए निकला था। इसके बाद उसकी लाश मिलने की सूचना मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *