हजारीबाग में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही:दर्जनों एंबुलेंस 4 महीने से गैराज में खड़ी, 6 मरम्मत के बाद भी वापस नहीं ली गईं

हजारीबाग में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस की कमी है। इसके बावजूद दर्जनों 108 आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर फ़तहा के जंगलों में स्थित एक गैराज में खड़ी हैं। एक मैकेनिक के अनुसार, ये एंबुलेंस पिछले 4 महीने से गैराज में हैं। छह एंबुलेंस मरम्मत के बाद उपयोग के लिए तैयार हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा भुगतान न करने के कारण उन्हें वापस नहीं लिया जा रहा है। शेष एंबुलेंस मरम्मत की प्रतीक्षा में हैं। राज्य सरकार ‘मंईयां सम्मान योजना’ जैसी योजनाओं पर ध्यान दे रही: सांसद स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि हजारीबाग के अलावा रांची सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी 108 सेवा की एंबुलेंस वर्षों से मरम्मत के लिए पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘मंईयां सम्मान योजना’ जैसी योजनाओं पर ध्यान दे रही है। इधर, डीसी शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि उन्होंने सिविल सर्जन से जानकारी ली है। मरम्मत की गई एंबुलेंस जल्द ही सेवा में लगाई जाएंगी। खराब एंबुलेंस की मरम्मत भी शीघ्र करवाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *